Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

स्थापना दिवस पर विद्युत श्रमिक संघ की बैठक शुक्रवार को

बाप न्यूूज : अशोक कुमार मेघवाल | जोधपुर विद्युत  वितरण निगम श्रमिक संघ शाखा मथानिया की बैठक शुक्रवार को भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर...

बाप न्यूूज : अशोक कुमार मेघवाल | जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ शाखा मथानिया की बैठक शुक्रवार को भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर जिलाध्यक्ष करणसिंह राजपुरोहित फलोदी की अध्यक्षता में आयोजित होगी।
जिलाध्यक्ष करणसिंह राजपुरोहित
जिलाध्यक्ष करणसिंह राजपुरोहित
बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन एवं स्थानीय समस्याओं पर विचार-विमर्श कर समाधान करने रणनीति बनाई जायेगी। बैठक में राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के उपाध्यक्ष जगदीश दाधीच, जोधपुर डिस्कॉम श्रमिक संघ के महामंत्री लवजीत पंवार, जोधपुर डिस्कॉम श्रमिक संघ जिला जोधपुर के जिलाध्यक्ष करणसिंह राजपुरोहित उपस्थित रहकर मार्गदर्शन करेगें। बैठक गुरूवार दोपहर 1 बजे सहायक अभियंता कार्यालय मथानिया में मंदिर परिसर में आयोजित होगी। बैठक में जोधपुर जिला कार्यसमिति के कार्यकारी अध्यक्ष सहीराम विश्नोई, उपाध्यक्ष नरेंद्रसिंह भाटी, मंत्री सुनील सारण, सदस्य सेवाराम देवड़ा एवं मथानियां शाखा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेगें। जिलाध्यक्ष करणसिंह राजपुरोहित ने स्थापना दिवस पर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से पौधरोपण करने की अपील की है।