Page Nav

HIDE
Sunday, May 25

Pages

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

ओसवाल गौसेवा सदन में किया गया प्रकृति वंदन

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर राईकाबाग क्षेत्र में स्थित ओसवाल गौसेवा सदन पिंजरापोल में जल, जमीन, जंगल एवं जानवरों...



बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर राईकाबाग क्षेत्र में स्थित ओसवाल गौसेवा सदन पिंजरापोल में जल, जमीन, जंगल एवं जानवरों की पूजा कर गत वर्षो में लगाये गये पौधों का पुष्पों की गुलाल लगाकर एवं कुमकुम तिलक पूजन किया गया। शिव मंदिरों से महाशिवरात्रि के दिन सजावट के जो पुष्प एकत्रित किये थे।

उन्हीं पुष्पों के साथ गाय के गोबर को मिलाकर बनाई हुई खाद एवं गुलाल को पूजन कार्यक्रम में प्रयोग किया गया। इस अवसर पर जैन समाज के सचिव महिपाल कोठारी, पार्षद घीसूलाल चौरड़िया, रिंकिता जैन, यशपाल कोठारी, यूको बैंक प्रबंधक आलोक जैन, गुमान गोलेच्छा, गौसेवा सदन के अध्यक्ष रविंद्र कुमार जैन, सचिव अंकित गोलेच्छा, सह सचिव मुकेश कोठारी, कोषाध्यक्ष प्रफुल बुरड़, उपाध्यक्ष धनराज लूणावत, सह कोषाध्यक्ष अशोक सराफ, राकेश गोलेच्छा, महावीर भंसाली, करण गोलेच्छा, अर्जुन गोलेच्छा एवं विकास हुडिया सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।