Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

राम मंदिर के लिये दिये 11 लाख 11 हजार 111 रूपये

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल हेमचंद जयनारायण पुरोहित चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं प्रख्यात भामाशाह मुम्बई प्रवासी हेमचंद पुरोहित ने अयोध्य...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल

हेमचंद जयनारायण पुरोहित चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं प्रख्यात भामाशाह मुम्बई प्रवासी हेमचंद पुरोहित ने अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम के लिये मंदिर निधि समर्पण अभियान में 11 लाख 11 हजार 111 रूपये की निधि समर्पित की है। भामाशाह हेमचंद पुरोहित के भाई चैनसुख पुरोहित ने बुधवार को जोधपुर में आयोजित एक सादे समारोह में राशि का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नंदलाल जोशी बाबाजी, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, पूर्व उप महापौर देवेन्द्र सालेचा, संघ के राजस्थान धर्म जागरण प्रमुख ललित शर्मा, संदीप काबरा सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।