Page Nav

HIDE
Friday, July 11

Pages

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

रैली निकालकर नागरिकों को किया जागरूक

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी नगर पालिका मंडल फलोदी द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार चलाये जा रहे नो मास्क- नो एंट्री कोरोना जागरूक...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी

नगर पालिका मंडल फलोदी द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार चलाये जा रहे नो मास्क- नो एंट्री कोरोना जागरूकता अभियान के तहत कस्बे में कोरोना संक्रमण के बढते प्रभाव को रोकने के लिये मंगलवार को बसों, टेंपो, दुकानदारों एवं हाथ ठेले वालों को समझाईस कर जागरूक किया गया। 

रैली निकालते पालिका कार्मिक

इस अवसर पर पालिका की अलग-अलग टीमों, अधिकारीयों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 120 फेस मास्क एवं पैंपलेट वितरित कर आमजन को जागरूक किया गया। इस अवसर पर जागरूकता रैली निकाली गई। 

जागरूकता रैली में पालिका अध्यक्ष पन्नालाल व्यास, अधिषाशी अनिल कुमार विश्नोई, पार्षद गोपालसिंह, कैलाश सुथार, छोटूलाल, घीसूलाल चौरड़िया, सत्यनारायण गुचिया, नगर पालिका कार्मिक प्रेम गुचिया, मनोज व्यास, गोपाल जोशी, शिवकुमार थानवी, झूमरलाल, मनोहर, विनोद, रमेश, देवपुरी, रूपचंद प्रजापत, नंदकिशोर शर्मा, संपत, विकास, रामनिवास, श्रीमती संतोष आदि शामिल हुये।