Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

फलोदी के गौरव एवं स्वाभिमान को सदैव बरकरार रखूगां - चौधरी

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी एनएसयूआई राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद पहली बार फलोदी दौरे पर आये अभिषेक चौधरी का मंगलवार...

Bap News : अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी

एनएसयूआई राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद पहली बार फलोदी दौरे पर आये अभिषेक चौधरी का मंगलवार को फलोदी नगर पालिका टाऊन हॉल में कांग्रेस, यूथ कांग्रेस एवं एनएसयूआई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा साफा एवं 51 किलो की माला पहनाकर भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया।


इस अवसर पर कांग्रेस नेता महेश व्यास, नगर पालिका अध्यक्ष पन्नालाल व्यास, उपाध्यक्ष सलीम नागौरी, पूर्व प्रधान माणक मेघवाल, वरिष्ठ नेता शम्मू खां, सरपंच मोहम्मद अली ननेऊ, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल चौधरी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल कलाम मेहर, फलोदी सर्व समाज अध्यक्ष बृजमोहन वैणावत, कांग्रेस अध्यक्ष मेहबूब खान, वरिष्ठ नेता प्रवीणसिंह रणीसर, अधिवक्ता दिनेश चौधरी, पार्षद  कुंजबिहारी बोहरा, वरिष्ठ नेता लधु भा व्यास आदि ने चौधरी का स्वागत किया।


इस अवसर पर नव निर्वाचित सरपंच श्रीमती लता कंवर राजपुरोहित, भैरूसिंह राजपुरोहित, शम्भू खां, सुरजाराम, भंवराराम, जयराम पंवार, श्रीमती तुलछी देवी, खुदाबक्श मेहर, देवीकंवर, सिंकदर खान सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं उप सरपंचों तथा पार्षदों का भी साफा एवं माला पहनाकर तथा हैलमेट देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुये एनएसयूआई राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन पर भरोसा जताते हुये उन्हें एनएसयूआई राजस्थान की बागडोर सौंपी है उस पर वे खरे उतरेगें। उन्होंने कहा कि वो फलोदी के गौरव एवं स्वाभिमान को सदैव बरकरार रखेगें तथा आम जन की सेवा में सदैव तत्पर रहेगें। इस अवसर पर कांग्रेस नेता महेश व्यास ने भी विचार व्यक्त करते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार प्रकट किया तथा सभी नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों से विकास कार्यों के माध्यम से सेवा करने का आह्वान किया। 

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता करणाराम खारा, रामसिंह राव, अफजल खिलजी, मनोज बोहरा, शिशपाल विश्नोई, रामू माली, कैलाश सुथार, भास्कर पुरोहित, हरेंद्रसिंह रणीसर, भागीरथ कानासर, भैराराम मकवाना, अशोक कुमार मेघवाल, मुकेश पंवार, धीरज सैन, प्रदीप गुचिया, घीसूलाल चौरड़िया, रमेश लूकड़ सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। अभिनंदन समारोह का संचालन अफजल खिलजी ने किया।