Page Nav

HIDE
Saturday, May 31

Pages

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

औषधीय पौधों की वाटिका तैयार करने का निर्णय

Bap New s: ( अशोक कुमार मेघवाल) फलोदी उपखंड मुख्यालय पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलोदी सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर रविवा...

Bap News:(अशोक कुमार मेघवाल)
फलोदी उपखंड मुख्यालय पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलोदी सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर रविवार को द ग्रीन फलोदी तथा सेवा भारती समिति फलोदी के संयुक्त तत्वावधान में नीम के पौधों के सहारे गिलोय बेल के 100 पौधो का रोपण किया गया। इस अवसर पर आयुर्वेदिक चिकित्सक भरत सोनी ने गिलोय बेल की उपयोगिता बताते हुए कहा कि गिलोय त्रिदोष शामक होता है। 

नीम के पौधे के सहारे ऊपर आई हुई गिलोय अत्यन्त ही गुणकारी होती है।  गिलोय रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने में उपयोगी है। इससे सभी प्रकार की बीमारियों का उपचार संभव है। गिलोय स्वाईन फ्लू, कोरोना, चिकनगूनिया, खांसी, बुखार आदि में अत्यंत ही लाभदायक है। व्याखाता मनमोहन पुरोहित ने बताया कि आगामी दिनों में 500 गिलोय बेल का रोपण विभिन्न स्थानों पर किया जायेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक जितेंद्र व्यास ने फलोदी में औषधीय गुणों से युक्त पौधों का बगीचा तैयार करने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्व सहमति से पारित किया गया। इस अवसर पर महेश जोशी, अरूण पुरोहित, कंवरलाल, हरीश, संजय पुरोहित, सौरभ पुरोहित, महेश कल्ला, कपिल बोहरा आदि ने उपस्थित रहकर सेवायें दी।

स्वास्थ्य शिविर में किशोरियों व महिलाओ को दी जानकारी

गोशाला में गौवंश को खिलाई लाफसी

मरीज का स्वास्थ्य लाभ ही हमारी प्राथमिकता - डॉ राठौड़

विद्युत पोल पर चढ़ने के लिए बनाया जुगाड़ आज डिस्कॉम कर्मचारिय...

फलोदी में परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

हिम्मत रखो, आगे बढ़ते रहो यही जीवन है : लीला देवी पालीवाल

सोलर प्लांट में घुसकर मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार

गाडना को प्रस्तावित ग्राम पंचायत बावड़ी बरसिंगा में करे शामिल

देशनोक ऑवरब्रिज हादसा : एक माह बाद भी पीड़ित परिवार को नही मि...

14 किलो 640 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद, एक गिरफ्तार