Bap New s: ( अशोक कुमार मेघवाल) फलोदी उपखंड मुख्यालय पर राईका बाग स्थित श्री ओसवाल गौ सेवा सदन पिंजरा पोल में रविवार को पालिकाध्यक्ष पन्न...
Bap News:(अशोक कुमार मेघवाल)
फलोदी उपखंड मुख्यालय पर राईका बाग स्थित श्री
ओसवाल गौ सेवा सदन पिंजरा पोल में रविवार को पालिकाध्यक्ष पन्नालाल व्यास पहलवान ने
पौधरोपण किया तथा जल संरक्षण एवं गौसेवा कार्यो का अवलोकन किया। इस अवसर पर पार्षदों
का साफा तथा माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष पन्नालाल व्यास, पार्षद
घीसूलाल चौरड़िया, रिंकीता छजलानी एवं यशपाल कोठारी ने श्री ओसवाल गौसेवा सदन पिंजरा
पोल में की जाने वाली गौसेवा का अवलोकन किया तथा नीम के 21 पौधों का रोपण किया।
इस
अवसर पर श्री ओसवाल गौसेवा सदन पिंजरा पोल
फलोदी की कार्यकारिणी की तरफ से अध्यक्ष एवं पार्षदों अभिनंदन किया गया। समाज सेवी
रविंद्र नाहटा ने बताया कि तक इस सीजन में पिंजरा पोल में अब तक 100 से अधिक पौधे लगाये
जा चुके है। नाहटा ने बताया कि पिंजरा पोल में सेवण घास तथा हाथी घास के बूठे विकसित
किये गये है तथा यहां से अलग-अलग स्थानों पर इस प्रकार की घास को उगाने में रुचि रखने
वाले लोगों के खेतों तक पहुंचा कर वहां पर इसको उगाया जाता है। गौरतलब है कि सेवन घास
के लिये जैसलमेर, बाड़मेर तथा जोधपुर की रेतीली भूमि वरदान है। रेतीली जमीन पर यह घास
बहुत ही जल्दी पनपती है और एक बार लग जाने के बाद 50 साल तक इसका बूटा जिंदा रहता है यह घास खाने में बहुत ही
पौष्टिक होती है।
हाथी घास भी एक तरह की घास है जिसको एक बार
लगाया जाया तो 5 साल तक वापस लगाने की जरूरत नहीं रहती। यह गन्ने की तरह होती है। इसकी
कटिंग करते जाओ गायों को खिलाते जाओ। इसकी कटिंग से ही दूसरी जगह पर यदि घास लगाना
है, तो लग जाती है। पिंजरा पोल द्वारा कई किसानों तक हाथी घास एवं सेवण घास पंहुचाई
जा चुकी है। नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदों को गोशाला में संधारित अंधे एवं अपंग
गोवंश की व्यवस्था एवं पिंजरा पोल द्वारा किया जाने वाला गोसंवर्धन कार्य तथा जल संरक्षण
के कार्यों को विशेष तौर से बताया गया। सभी अतिथियों ने ने सेवा कार्यो की सराहना की।
इस दौरान समस्त महाजन के कार्यकर्ताओं ने भी पौधे लगाने में सहयोग किया।
