Page Nav

HIDE
Friday, May 30

Pages

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

प्रवासियों के बच्चों को सरकारी विद्यालय से जोड़ने का अभियान शुरू

Bap New s: (अशोक मेघवाल) राजस्थान शिक्षक एवं पंचायतीराज कर्मचारी संघ फलोदी के सभाध्यक्ष रेंवतलाल लीलावत ने बताया कि संगठन के प्रदेशाध्यक्...

Bap News:(अशोक मेघवाल)
राजस्थान शिक्षक एवं पंचायतीराज कर्मचारी संघ फलोदी के सभाध्यक्ष रेंवतलाल लीलावत ने बताया कि संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मूलचंद गुर्जर, प्रदेश महामंत्री शम्भूसिंह मेड़तिया, प्रदेश संयुक्त मंत्री भंवराराम जाखड़, लक्ष्मणदान चारण, प्रदेश महिला संयोजिका बेबी नन्दा, जिला सभाध्यक्ष सुखराम डारा, जिलाध्यक्ष सन्तोकसिंह सिणली, जिला मंत्री महेंद्र चौधरी तथा समस्त जिला पदाधिकारी, ब्लॉक पदाधिकारी इस सप्ताह सरकारी विद्यालयों में नामांकन वृद्धि के लिये अभियान चलायेगें।

फलोदी ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत प्रवासियों तथा स्थानीय निवासियों से सम्पर्क कर सरकारी विद्यालयों में सरकारी सुविधाओं एवं शिक्षण की गुणवत्ता का प्रचार प्रसार करके नामांकन वृद्धि का प्रयास किया जायेगा। जिससे अधिकतम प्रवासियों के बच्चे सरकारी विद्यालयों से जुड़ सके। सभाध्यक्ष लीलावत ने बताया कि विभिन्न पंचायत क्षेत्रो में संगठन के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों की टीमें बनाकर यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में ब्लॉक स्तर पर प्रदेश संगठन मंत्री अशोक गोदारा, अशोक शर्मा, सवाईसिंह भाटी, शिक्षक नेता मोहम्मद हैदर, गंगाराम मेघवाल, राधेश्याम, महेश विश्नोई, शिवनाथ विश्नोई, मुकेश विश्नोई, दिनेश विश्नोई, भंवरलाल, विवेक कुमार, लोकेश मीणा,  रावलराम, खेमचंद, गेनाराम सहित अन्य शिक्षक अभियान में सहयोग कर रहे है। लीलावत ने शिक्षकों से अपील की है कि सरकारी विद्यालयों का नामांकन बढायें जिससे हमारे बेरोजगार साथियो के लिये भविष्य की राह आसान हो सके।
इस अभियान के साथ ही कोरोना महामारी के बारे में ग्रामीणों को सतर्कता एवं सजगता बरतने की जानकारी भी दी गई। पीईईओ क्षेत्र मोखेरी में संगठन के सभाध्यक्ष रेंवतलाल लीलावत, उपाध्यक्ष सवाईसिंह भाटी तथा महामंत्री मौहम्मद हैदर ने प्रवासियों से सम्पर्क कर सरकारी विधालयों में नामांकन वृद्धि के अभियान का शानदार आगाज किया।