Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

लोहावट विधायक के जन्मदिवस पर 6 जुलाई को पौधरोपण व रक्तदान शिविर

Bap New s:   (कैलाश बेनिवाल) लोहावट विधायक किसनाराम विश्नोई के जन्मदिवस पर 6 जुलाई को रक्तदान शिविर व पौधरोपण  कार्यक्रम का आयोजन होगा...

Bap News: (कैलाश बेनिवाल)
लोहावट विधायक किसनाराम विश्नोई के जन्मदिवस पर 6 जुलाई को रक्तदान शिविर व पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम आयोजन को लेकर बुधवार को विधायक आवास स्थित किसान हट पर पोस्टर का विमोचन किया गया। विधायक के जन्मदिवस पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, यूथ कांग्रेस,  एनएसयूआई के तत्वावधान में रक्तदान शिविर व पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर बुधवार को विधायक आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर चर्चा की गई।  कार्यकर्ताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 जुलाई को लोहावट कस्बे में स्थित गैंग हट में रक्तदान शिविर व पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर दिलीप चौधरी , जगदीश सियाक , यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संजय ढाका, हुकमाराम चौधरी, मुकेश जाणी, गणेश कांवा, मुकेश माचरा, नरेंद्र राव,  महेंद्र मगरा, एडवोकेट रमेश राव, सरपंच राजेश ईशरवाल , भैराराम , भूराराम अजाणी,  अशोक ईशरवाल , रामपाल खिलेरी ,  भीखाराम बिश्नोई , हजारी राम मांंजू,  ओपी पंवार सहित कई लोग उपस्थित रहे ।