Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

शहीदों की शहादत को सलाम कार्यक्रम सम्पन

Bap New s: (अशोक कुमार मेघवाल) फलोदी उपखंड मुख्यालय पर नगर पालिका के पास स्थित ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी फलोदी के कार्यालय में शुक्रवार को स...

Bap News: (अशोक कुमार मेघवाल)
फलोदी उपखंड मुख्यालय पर नगर पालिका के पास स्थित ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी फलोदी के कार्यालय में शुक्रवार को सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी जयपुर एवं जिला कांग्रेस कमेटी जोधपुर देहात के निर्देशानुसार लद्दाख की गलवान घाटी में शहीद हुये भारतीय सेना के सैनिकों की शहादत को सलाम करने के लिये शहादत को सलाम कार्यक्रम सादगीपूर्ण तरीके से आयोजित किया गया।

इस अवसर पर बीसीसी अध्यक्ष एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास, नगर पालिका अध्यक्ष पन्नालाल व्यास पहलवान, कांग्रेस नेता महेश व्यास, वरिष्ठ नेता कुंभसिंह पातावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष अगरचंद भाटी, एडवोकेट गोरधन जयपाल, उपाध्यक्ष सलीम नागौरी, वरिष्ठ नेता प्रकाश छंगाणी, घीसूलाल चौरड़िया, अशोक बोहरा, रामू माली, हरेंद्र सिंह रणीसर, धीरज चौहान, दिलीप कुमार चौहान, आबिद खिलजी सहित अन्यकई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीदों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली दी तथा दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान कोविड-19 से बचाव के लिये सोशल डिस्टेंसिंग और सरकार की गाइड लाइन का पालन किया गया।