Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

डॉ रामनिवास विश्नोई व डॉ एसके विश्नोई पदोन्न्त होकर सह-आचार्य बने

Bap New s:  (कैलाश बेनीवाल ) मेडीकल शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार डॉ रामनिवास विश्नोई (अस्थि रोग विशेषज्ञ) व ड...

Bap News: (कैलाश बेनीवाल)
मेडीकल शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार डॉ रामनिवास विश्नोई (अस्थि रोग विशेषज्ञ) व डॉ एसके विश्नोई( शिशु रोग विशेषज्ञ) सहायक आचार्य के पद से पदाेन्नत होकर सह- आचार्य बने है। डाॅ रामनिवास विश्नोई लोहावट तहसील के नाेसर गांव निवासी है। विश्नोई ने श्री सुमेर सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय जोधपुर से शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद वर्ष 2004 में डॉ सम्पूर्णानंद मेडीकल कॉलेज जोधपुर से एमबीबीएस कर महात्मा गांधी चिकित्सालय में सेवाएं शुरू की। 
डॉ. रामनिवास विश्नोई 

इसके बाद वर्ष 2008 में डॉ सम्पूर्णानंद मेडीकल कॉलेज जोधपुर से एमएस की। इसके बाद वर्ष 2013 से मेडीकल कॉलेज व महात्मा गांधी अस्पताल में सहायक आचार्य के पद पर सेवाएं दे रहे है। डॉ एसके विश्नोई मूल रूप से कोलायत तहसील के मीठड़िया गांव निवासी है। प्रारंभिक शिक्षा सरकारी स्कूल में होने के बाद एसपी मेडीकल कॉलेज बीकानेर से एमबीबीएस की। इसके बाद एसएन मेडीकल कॉलेज जोधपुर से एमडी शिशु रोग विशेषज्ञ की डिग्री प्राप्त की। वर्ष 2013 में सहायक आचार्य शिशु रोग विशेषज्ञ के पद पर उम्मेद अस्पताल जोधपुर में नियुक्त हुए। विश्नोई सदैव विभाग की शैक्षणिक व अनुसंधान गतिविधियों में बढचढ कर भाग लेते है। 
डॉ. एसके विश्नोई

साथ ही वर्तमान में कोराेना महामारी में भी अपनी विशेष सेवाएं दे रहे है। डॉ रामनिवास व डॉ एसके विश्नोई विशेष तौर से ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मरीजों की सेवा के सदैव तत्पर रहकर कार्य करते है। इसके साथ ही सामाजिक गतिविधियों में  भी अपना सहयोग प्रदान करते है। क्षेत्र के लोगों ने इनकी पदाेन्नति पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए शुभकामनाएं प्रदान की है।