Page Nav

HIDE
Saturday, June 28

Pages

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

उन्नत किस्म के बीज का उपयोग करे किसान - मेघवाल

Bap New s:  ( अशोक कुमार मेघवाल ) केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान काजरी जोधपुर- कृषि विज्ञान केन्द्र में ग्राम पंचायत दूधाबेर...

Bap News: (अशोक कुमार मेघवाल )
केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान काजरी जोधपुर- कृषि विज्ञान केन्द्र में ग्राम पंचायत दूधाबेरा के प्रगतिशील किसानों का बाजरा उत्पादन तकनीक पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरआर मेघवाल ने बताया की अखिल भारतीय बाजरा परियोजना मंडोर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत दूधाबेरा के राजस्व ग्राम दूधाबेरा का चयन किया गया है। इस परियोजना के अंतर्गत किसानों को खेती की नवीनतम तरीकों का प्रशिक्षण एवं कृषकों के खेती पर बाजरा की उन्नत किस्म एमपीएमएच 17 के 30 कृषकों के प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे है।
ग्राम पंचायत दूधाबेरा के युवा एवं उर्जावान सरपंच खेमाराम जोया ने कृषकों का चयन कर प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु प्रेरित करते हुए किसानों को काजरी से लाभान्वित होने के लिये जो  मेहनत की है। उसका लाभ आने वाले समय में किसानों को मिलेगा। किसान नई-नई तकनीक अपनाकर अपनी आय दोगुनी कर सकेंगे, इस दौरान उप सरपंच तिलाराम मुढण, दुर्गाराम मुढण धनाराम जोया, ओमप्रकाश जाट,  बालाराम चौधरी, गोमाराम मुढण, हीराराम मुढण, आदूराम चौधरी,  प्रकाश भील, सोनू मेहरा, नारायण जोया, कुनणाराम जोया, मदनलाल जोया, गोबरराम जोया, हडमानराम सैन, रमेश जोया सहित अन्य किसान उपस्थित थे।