Page Nav

HIDE
Saturday, May 31

Pages

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धा से किया याद

Bap New s:  फलोदी उपखंड मुख्यालय पर स्थित ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी फलोदी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को भारत के प्रथम प्रधा...


Bap News: फलोदी उपखंड मुख्यालय पर स्थित ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी फलोदी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर पुष्पाजंली अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश छंगाणी, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीगोपाल व्यास, चेतनराम मेघवाल, महासचिव गोरधन जयपाल, उपाध्यक्ष दिलीप चौहान, रमणलाल गोपाणी आदि उपस्थित रहे। इस दौरान फलोदी के लोकप्रिय विधायक रहे स्वर्गीय दीपचंद छंगाणी की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर पुष्पाजंली अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की गई। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुये वक्ताओं ने पंडित नेहरू जवाहरलाल नेहरू तथा दीपचंद छंगाणी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।


फलोदी से अशोक कुमार मेघवाल की रिपोर्ट