Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

जन समस्याओं से परेशान फलोदी के प्रभुनगर के वाशिंदे

Bap News:  फलोदी उपखंड मुख्यालय पर स्थित वार्ड नंबर 39 में प्रभुनगर क्षेत्र के वाशिंदे नगर पालिका मंडल फलोदी की अनदेखी का खामियाजा भुगत रहे...

Bap News: फलोदी उपखंड मुख्यालय पर स्थित वार्ड नंबर 39 में प्रभुनगर क्षेत्र के वाशिंदे नगर पालिका मंडल फलोदी की अनदेखी का खामियाजा भुगत रहे है। वार्ड संख्या 39 में स्थित प्रभुनगर इलाके में 25 से अधिक घरों की बस्ती में 125 से अधिक लोगों की आबादी को पानी की एक बूंद नसीब नही हो रही है। इनको मजबूरन प्राइवेट टैंकर द्वारा पानी की जरूरते पूरी करनी पड़ रही है। 

प्रभुनगर क्षेत्र के निवासियों के लिये इस कोरोना संकट में बिगड़ी हुई पानी व सफाई की व्यवस्था कोढ़ में खाज का काम कर रही है। स्वच्छता तथा पेयजल कोरोना संकट काल में व्यक्ति की आधारभूत आवश्यकता है। लेकिन इन दोनों अव्यवस्थाओं से यहां के वाशिंदों को प्रति दिन रूबरू होना पड़ रहा है। क्षेत्र में सफाईकर्मी की अनियमितता के चलते सड़कों पर गंदगी तथा नालियों का अटा रहना आम समस्या बनी हुई है। 

जरूरत है इसे व्यवस्थित कर अमलीजामा पहनाने की। प्रभुनगर क्षेत्र  के जागरूक नागरिक राधेश्याम व्यास, हिमांशु व्यास, भूपेंद्र थानवी, कांतिलाल बोहरा, विशम्भर थानवी, घनश्याम कल्ला, संतोष माली, प्रमोद बोहरा, आनंद पुरोहित, राकेश चांडा, विजय लक्ष्मी व्यास, सरिता व्यास, मोनिका थानवी, मोनिका बोहरा, सुमन थानवी, वीणा कल्ला, भगवती माली, दुर्गा बोहरा, नंदा पुरोहित, भारती चांडा आदि ने फलोदी नगर पालिका प्रशासन तथा जलदाय विभाग से शीघ्र इस समस्यायों से निजात दिलाने की गुहार की है।

अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी की रिपोर्ट