Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

भाजपा नेताओ ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया

Bap New s:  भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान द्वारा आयोजित युवा आह्वान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम की श्रृंखला में फलोदी जिले का कार्यक्र...

Bap News: भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान द्वारा आयोजित युवा आह्वान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम की श्रृंखला में फलोदी जिले का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। 
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया तथा भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। भाजयुमो फलोदी जिला अध्यक्ष माधुसिंह देवडा के नेतृत्व में फलोदी जिले के 50 युवाओं ने प्रदेश अध्यक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रूबरू हो मार्गदर्शन प्राप्त किया। 
पूनिया ने सबसे पहले जनसंघ एवं भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डाला एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम किया। भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी ने बताया कि जब से लॉक डाउन शुरू हुआ है, तभी से युवा मोर्चा जन सेवा में लगा हुआ है। फलोदी जिले में किये गए कार्यक्रमों के बारे में फलोदी जिलाध्यक्ष माधुसिंह देवडा ने प्रदेश नेतृत्व को विस्तृत जानकारी दी। भाजयुमो की इस वीडियो कॉन्फ्रेन्स का संचालन प्रदेश महामंत्री जोगेंद्रसिंह राजपुरोहित ने किया। वीडियो कांफ्रेंस में भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति एडवोकेट तरूण शर्मा, फलोदी जिला युवा मोर्चा महामंत्री गजेंद्र जोशी, युवा मोर्चा आईटी संयोजक कन्हैया सुथार, राजेंद्र कुमावत, विरेंद्र सिंह खेतुसर, हनवंत सिंह जाखण, श्याम काछबाणी, दिलीप छंगाणी, हितेश थानवी, लक्ष्मण कनौजिया, सुरेंद्र सिंह देचू , आनंद सिंह देणोक, दुर्गेन्दसिंह इंदा, नितिन दवे, मनोहर गोयल, नाथूसिंह ओमपुरा सहित जिले के 50 युवा मोर्चा कार्यकर्ता शामिल हुये।

फलोदी से अशोक कुमार मेघवाल की रिपोर्ट