Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

मुख्यमंत्री की सभा में लिया भाग, नगर पालिका घोषित करने पर जताया आभार

बाप न्यूज |  जोधपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की उपस्थिति में रविवार को हुई जन सभा में बाप, नेवा- कानासर सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों से...

बाप न्यूजजोधपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की उपस्थिति में रविवार को हुई जन सभा में बाप, नेवा- कानासर सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों से कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंचे। बाप कस्बे के मुख्य बाजार से सुबह 2 बस व 10 से अधिक छोटे वाहनों से पूर्व उप प्रधान जगदीश पालीवाल, गांधी दर्शन सयोजक मनोज पुरोिहत, सह संयोजक गणपत भाट, उप सरपंच गोपाल भट्टड, वार्ड पंच नारायण कुमावत, युवा नेता नन्द किशोर तंवर, घनश्याम हरजाल, भूरालाल छताणी, रामचन्द पंवार, इंछालाल माली, भंवरलाल लोहार, सोमराज गोदारा, बबलु तंवर, तिलोक, अरमान, पंकज, फुलचन्द पंवार, रवि माली, दीपा, हेमा, गायत्री, सुमन, मीना, पुष्पा, राधा, नखतेश भील, सरादीन, अशोक पुरोहित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रवाना हुए थे। पूर्व उप प्रधान पालीवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा बाप कस्बे को नगरपालिका घोषित करने पर जोधपुर में उनका स्वागत कर आभार प्रकट किया गया। बाप कस्बे के जनप्रतिनिधियो में अपार उत्साह है। क्रय विक्रय सहकारी समिति बाप अध्यक्ष हजारीराम गोदारा ने बताया कि नेवा कानासर से भी बड़ी संख्या में जोधपुर में मुख्यमंत्री की हुई आम सभा में भाग लिया तथा उनका स्वागत कर आभार जताया।