Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

समाज संगठित होगा तभी देश मजबूत व सुरक्षित होगा

सीमाजन कल्याण समिति तहसील बाप ने क्षेत्र के कई गांवों में किया शस्त्र पूजन कार्यक्रम बाप न्यूज़ | शारदीय नवरात्री के पर्व पर सीमाजन कल्याण सम...

सीमाजन कल्याण समिति तहसील बाप ने क्षेत्र के कई गांवों में किया शस्त्र पूजन कार्यक्रम
बाप न्यूज़ | शारदीय नवरात्री के पर्व पर सीमाजन कल्याण समिति तहसील बाप द्वारा शनिवार को राणेरी, कानासर, बोडाना व नोख में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। राणेरी में शक्ति पूजन में बोलते गुजरात, राजस्थान सीमाजन कल्याण समिति के संगठन मंत्री नीमसिंह ने कहा कि सज्जन शक्ति बढ़नी चाहिए। समाज संगठित होगा, तभी देश सुरक्षित व मज़बूत होगा। देश का सक्षम नेतृत्व ही राष्ट्र को मजबूती दिला सकता है। गांवो में सजग व सज्जन लोगो की टीम प्रभावी तरीके से कार्य करे तो राष्ट्र का भला होगा। उन्होने बढ़ते प्रदूषण, प्लास्टिक उपयोग, जल बचत पर चर्चा करते हुए कहा कि धरती पर प्लास्टिक बहुत खतरनाक हो गया है। धरती बंजर हो रही है। प्लास्टिक जलाने से वायुमंडल दूषित हो रहा है। पानी का संचय ही हमारी समझदारी है। 
कानासर में बोलते हुए जिला अध्यक्ष अखेराज खत्री ने कहा कि राष्ट्र निरन्तर मजबूत बन रहा है। हमे इस कार्य में जितना हो सके सहयोग करना है। बालको के संस्कार केंद्रों व मंदिरों के रखरखाव की जिम्मेवारी हमारी है। गांव में सभी एक दूसरे को सहयोग करे तभी देश की कड़ी मजबूत होगी। गांवो में अन्य प्रदेश से फेरी वाले सामान बेचने के बहाने आने वाले लोग कोई गलत गतिविधि में तो लिप्त नही है, इसलिए उसके चालचलन पर निगाह जरूरी है। हम सजग व सावचेत रहे क्योंकि हम सीमावर्ती क्षेत्र में रहते है। हमारे आसपास कोई अराष्ट्रीय गतिविधि नही हो। कार्यक्रम में डॉ. मदन, विकास खिलेरी, क्षत्रिय युवक संघ के कानसिंह अखाधना, रामनिवास, राजेश बिश्नोई, बीरबलराम मांजू, भीखाराम सींवर, हनुमान खिलेरी, अर्जुन राम मांजू, लालूराम, रतनाराम रेलवे पुलिस,  ओमप्रकाश, मनफूल बजरंगी, श्रवण सुथार, टीकम बंजारा, गौरव सैनिक राणाराम जालानी, बद्रीराम मेगवाल, प्रकाश, शंभु सेन, राजू गोदारा, दिनेश गोदारा, देदाराम आदि मौजुद रहे।