Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

ग्राम विकास अधिकारियों ने दी कलम बंद आंदोलन की चेतावनी

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ जयपुर के आह्वान पर सभी ग्राम विकास अधिकारी 1 अप्रैल से सरकारी व्हाट्स एप्प ...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ जयपुर के आह्वान पर सभी ग्राम विकास अधिकारी 1 अप्रैल से सरकारी व्हाट्स एप्प ग्रुप से बाहर हो जायेगें। इसके बाद भी सरकार ने ग्राम विकास अधिकारियों की मांगे नही मानी तो सभी ग्राम विकास अधिकारी 1 मई से शुरू होने वाले प्रशासन गांवों के संग अभियान में कलम बंद असहयोग आंदोलन शुरू करेगें। 
राजेश निठारवाल
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ उप शाखा फलोदी के अध्यक्ष राजेश निठारवाल ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी पिछले लंबे समय से ग्रेड पे 3600 करने, वेतन विसंगति दूर करने, स्वैच्छिक जिला स्थानांतरण, रिक्त पदों को भरने जैसी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे है लेकिन सरकार ने अभी तक ग्राम विकास अधिकारियों की न्यायोचित मांगों पर ध्यान नही दिया है जिसके चलते ग्राम विकास अधिकारियों में रोष व्याप्त है।