Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

प्रधानमंत्री मोदी ने दी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जन्मदिन की शुभकामनाएं

Bap News: आज माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 69 वां जन्मदिन है। अशोक गहलोत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता तथा राजस्थान के वर्तमान ...

Bap News: आज माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 69 वां जन्मदिन है। अशोक गहलोत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता तथा राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री है। 

तीसरी बार मुख्यमंत्री बने गहलोत को कांग्रेस में अनुभवी और कुशल रणनीतिकारों की अगली पंक्ति के नेताओं में गिना जाता है। गहलोत कांग्रेस में प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक में बराबर दखल रखते हैं। पार्टी में उनकी छवि कांग्रेस में संकटमोचक और कुशल रणनीतिकार की मानी जाती है। कांग्रेस में कई मौके ऐसे आए हैं, जिनमें आलाकमान ने गहलोत को जिम्मेदारी दी और वे संकटमोचक और कुशल रणनीतिकार साबित हुए।  

अशोक गहलोत पूर्व में जोधपुर लोकसभा का संसद में नेतृत्व कर चुके हैं। वर्तमान में सरदारपुरा जोधपुर से विधायक है। वे लगातार इसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनते आए है।

कोरोना महामारी के कारण गहलोत के जन्मदिन पर कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। कुछ समर्थकों ने व्यक्तिगत स्तर पर जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट्स व अन्य आवश्यक सामाग्री वितरित की। 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता गहलोत ने उनको शुभकामनाएं दी। जिसको उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी साझा किया। इसके साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अन्य केंद्रीय मंत्री राज्य सरकार के प्रमुख मंत्रियों वह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने टि्वटर हैंडल से अशोक गहलोत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई।


राज्य के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट द्वारा भी अपने ट्विटर अकाउंट से माननीय मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई।


केंद्रीय मंत्री वह वर्तमान जोधपुर लोकसभा से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा भी आपने टि्वटर हैंडल से मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं देकर उनके उत्तम स्वस्थ दीर्घायु जीवन की मंगल कामनाएं की गई है।


राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की वरिष्ठ नेत्री वसुंधरा राजे द्वारा भी अशोक गहलोत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई।

जैसलमेर बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।


 इसके साथ ही शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा शिक्षा मंत्री अन्य नेता हरीश चौधरी रघु शर्मा प्रताप सिंह खाचरियावास समेत कई नेताओं ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।